BREAKING शिक्षा, शिक्षक और बेसिक शिक्षा से जुड़ी नवीनतम अपडेट यहाँ देखें
📚 BASIC SHIKSHA • TEACHER PORTAL

शिक्षकों के लिए खबरें, जानकारी और उपयोगी Online Tools

Salary, DA, NPS, 8th Pay, HRA और अन्य Teacher Tools एक ही जगह।

📰 नवीनतम अपडेट

सभी देखें →

प्रारंभिक व शुरुआती गणितीय गतिविधियां व ECCE के अंतर्गत आने वाली गतिविधियाँ

प्रारंभिक व शुरुआती गणिती गतिविधियां


गिनती

गिनती वस्तुओं की वास्तविक संख्या का पता लगाने के लिए है,जैसे-कितनी पेसिल हैं, कितनी रबर हैं, कितने लड़के हैं,
कितनी लड़कियाँ हैं, आदि। गिनती का अर्थ संख्याओं को क्रमबद्ध करना भी है- 1 के बाद 2 है. और 2 के बाद 3 है,
आदि। छोटे बच्चे अक्सर गिनती करते हुए संख्या छोड़ देते हैं या क्रम बदल देते हैं। उन्हें क्रम अनुसार वस्तुओं की गिनती
करने के लिए पर्याप्त मौके दिए जाने चाहिए। जब कोई बच्चा गिनती करना सीखता है, तो वह मात्रा, नाम और प्रतीक
के बीच संबंध बनाता है और वह संबंध मात्रा को अभिव्यक्त करता है। क्रम अनुसार संख्या का नाम जानने में भी गिनती
उन्हें मदद करती है। हाथ और पैर की उंगली का खेल संख्याओं के अनुक्रम को याद रखने की क्षमता को सुदृढ़ करता
है। बटन, कंकड़, मोती, पत्तियों जैसी ठोस वस्तुओं को एक सतह पर रखकर उनके नामों के साथ गिनती करते हुए बच्चों
को दिखाया जा सकता है। गिनती से संबंधित किसी कविता को भी हाव-भाव के साथ बच्चों को सिखाया जा सकता है
जिसमें बच्चे काफी आनंद लेते हैं।
...

आकृति/ पैटर्न बनाना


पैटर्न बनाना एक महत्वपूर्ण गतिविधि है। तार्किक
तरीके से कुछ चीजों का दोहराव ही पैटर्न है।
पैटर्न को पहचान कर बच्चे अनुमान लगा सकते
हैं- इसके बाद क्या आएगा? बच्चे समानता या
अंतर को देखकर पैटर्न का पता लगते हैं। पैटर्न
बनाना एक महत्वपूर्ण प्रारम्भिक गणितीय कौशल
है। बच्चे किसी भी वस्तु के साथ आकृति/पैटर्न
को बना सकते हैं जैसे- मोती, पत्थर, कंचे, पत्तियाँ,
फूल, लकड़ियाँ आदि। शरीर की गति (बॉडी मूवमेंट)
के साथ भी पैटर्न बनाया जा सकता है जैसेचुटकी-ताली आदि।


माप की अवधारणा


बच्चों में विभिन्न आकार व वजन आदि की तुलना करके माप की अवधारणा विकसित होती है, जैसे-कौन सी गुड़िया बड़ी
है, कौन सी लम्बी है, कौन से ब्लॉक (लकड़ी के गुटके) भारी हैं, आदि। जब वह एक बार यह सीख जाते हैं कि गिनती
कैसे करनी है, उसके बाद उन्हें गैर-मानक माप हेतु उपकरण जैसे हाथ, अंगुलियाँ, कोहनी, पैर, पेंसिल, छड़ी, आदि का
उपयोग करते हुए वस्तुओं को मापने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है।
पूरा और आधा की अवधारणा (पज़ल/पहेली)
पहेलियाँ यह दर्शाती हैं कि कैसे एक पूरी वस्तु को विभिन्न भागों में विभाजित किया जा सकता है, और जब इन भागों
को एक साथ रखा जाता है, तो हमें पूरी वस्तु मिल जाती है। उदाहरण के लिए- किसी नाव की तस्वीर को 4 भागों में
काट दिया जाता है, या फूलों को भी विभिन्न भागों में काटा जा सकता है। इस अवधारणा को एक अन्य तरीके से बताने
के लिए कहानी सुनाई जा सकती है, जैसे- मेरे पास एक लड्डू है, और मैं इसे 4 बच्चों को देना चाहती हूँ। इसलिए मैं
इस लड्डू को 4 भागों में तोड़ती हूँ।

आंकड़ों का रख-रखाव



एक दिलचस्प गतिविधि के माध्यम से बच्चों को आंकड़ों का रख रखाव सिखाया जा सकता है। शिक्षक बच्चों से उनके
पसंदीदा फल के बारे में पूछे। जितने बच्चे आम कहते हैं उनको एक पंक्ति में रखें। वहीं जो बच्चे अमरुद कहते हैं उनको
अगली पंक्ति में और जो बच्चे केला कहते हैं उनको एक और अलग पंक्ति में रखें। इसके उपरान्त शिक्षक बोर्ड पर एक
शाफ खींच सकते हैं और कह सकते हैं- “देखिए हमने आपके पसंदीदा फलों के साथ एक ग्राफ बनाया है।
4
.
कोड नं0-90 राजीन प्रकाशन, प्रयागराज, वर्ष 2021-22 हेस,
वैज्ञानिक चिंतन व जिज्ञासा विकसित करने हेतु गतिविधियाँ
सरल गतिविधियाँ और प्रयोग, जो बच्चों को
विभिन्न वस्तुओं के विभिन्न गुणों को सीखने
में मदद करते हैं, उन्हें आसानी से आस-पास
उपलब्ध संसाधनों के साथ कक्ष में व्यवस्थित
किया जा सकता है। ये गतिविधियाँ इस प्रकार
से हो सकती हैं:
" डूबना और तैरना
" पत्तियों का वर्गीकरण
पानी में क्या घुलता है / क्या नहीं घुलता
है
पानी में रंग मिलाना
» गर्म होने वाले धातु और अधातु
" चुम्बक ( मैग्नेट) के साथ गतिविधियाँ

इसको भी पढो :


Ad Space

Responsive Advertisement

Ad Code

Responsive Advertisement